फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15018 Gorakhpur-LTT Kashi Express will remain cancelled today

Bhadohi News: आज निरस्त रहेगी 15018 गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस

Sun, 27 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
15018 Gorakhpur-LTT Kashi Express will remain cancelled today
भदोही स्टेशन पर शनिवार को कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। नई दिल्ली-बनारस केवी एक्स्प्रेस 5.30 घंटे और 15017 एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस 4.20 घंटे देरी से भदोही पहुंची। केवी एक्सप्रेस पिछले कई महीनों से देरी से चल रही है। इससे यात्री परेशान है। चार अन्य ट्रेनें भी ढाई घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। दौड़ी। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि रविवार को 15018 गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस पिछले कई दिनों से भदोही नहीं आ रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के आलम में ट्रेनो की लेटलतीफी से यात्रियों को भारी कष्ट उठाना पड़ रहा है। इस रूट पर विलंब से चलने वाली अन्य ट्रेनों में 12165 एलटीटी-गोरखपुर रत्नागिरी एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से आई। इन दिनों यह ट्रेन केवल वाराणसी तक ही चलाई जा रही है। आनंद विहार-बनारस गरीब रथ डेढ़ घंटे, 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस दो घंटे, 11072 बलिया-एलटीटी कामायनी एक्सप्रेस एक घंटे, 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस 1.25 घंटे देर से भदोही पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed