{"_id":"5f0209e58ebc3e430957770a","slug":"150-villages-including-headquarters-were-stalled-for-23-hours-bhadohi-news-vns534149727","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय समेत 150 गावों में 23 घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय समेत 150 गावों में 23 घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मूसलाधार बारिश के बीच शनिवार शाम को बिजली गिरने से जनहानि संग बिजली विभाग को भी चपत लगी। ज्ञानपुर उपकेंद्र के 33 हजार केवीए के कंट्रोलर पर बिजली गिरने से जिला मुख्यालय समेत आसपास के 150 गावों में 23 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। शनिवार शाम को तीन बजे कटी बिजली रविवार को दोपहर दो बजे बहाल हो सकी। इससे गर्मी और उमस से लोग जहां बेहाल रहे वहीं पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।
जून के पहले सप्ताह से ही मानसून मेहरबान है। जिससे औसत से तीन गुना अधिक बारिश अब तक हो चुकी है। शनिवार को दोपहर बाद करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश के समय बिजली ने काफी नुकसान किया। जिले में किशोरी समेत चार की बिजली से मौत हो गई। बारिश के बीच दोपहर करीब तीन बजे ज्ञानपुर के पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित उपकेंद्र के 33 हजार केवीए के कंट्रोलर पर बिजली गिर गई। इससे जिला मुख्यालय सहित जोरईं, भुड़की, सरपतहां, उमरपुर, सुंदरपुर, कसिदहां, हिंछनपुर, बलापुर, रायपुर, बनपुरवा, लखनों समेत करीब 150 गावों में बिजली आपूर्ति ठप रही। रात में बिजली न आने से उमस और गर्मी से लोगों की नींद गायब हो गई। जिनके पास इन्वर्टर थे वह भी देर रात जवाब दे गए। रविवार सुबह ज्ञानपुर नगर के विभिन्न मोहल्लों में पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ा। बिजली के अभाव में पानी की सप्लाई न होने से लोग हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए पहुंचे। रविवार सुबह से ही दर्जन भर की संख्या में बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी खामी सही करने में लगे रहे। दोपहर दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि बिजली गिरने से 33 हजार केवीए के कंट्रोलर ध्वस्त हो गया था। इससे मुख्यालय सहित आसपास के गावों में बिजली आपूर्ति ठप रही। रात में रिमझिम बारिश होने से सुधार नहीं हो सका।