फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15 crores will come for the dress-bags of the newbies

नौनिहालों के ड्रेस-बैग के लिए आएगा 15 करोड़

Thu, 04 Nov 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
15 crores will come for the dress-bags of the newbies
ज्ञानपुर। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को आखिरकार यूनिफार्म, बैग, जूता, मोजा के लिए शनिवार को 15 करोड़ जारी हो जाएगा। कल यानि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटन दबाते ही बच्चों और उनके अभिभावकों के खाते में 1056 की दर से रकम आ जाएगी। जिले के करीब एक लाख 42 हजार बच्चे इससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के कारण सरकार ने नई व्यवस्था प्रभावी की है। जिसमें 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय के कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों या उनके माता, पिता के खाते में प्रति बच्चे के हिसाब से 1,056 रुपये भेजे जाने हैं। जिससे बच्चों के लिये दो सेट ड्रेस, स्वेटर, बैग, जूता और मोजा खरीदे जाने हैं। जिले में इसका लाभ परिषदीय एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख 84 हजार बच्चों को मिलना था, हालांकि तकनीकी कारणों से 42 हजार बच्चों की डीबीटी नहीं हो सकी। एक लाख 42 हजार 376 बच्चों की डीबीटी हो चुकी है। बुधवार की रात में शिक्षा निदेशक बेसिक सर्वेंद्र बहादुर सिंह का पत्र आने के बाद विभाग सक्रिय हो गया। निदेशक के भेजे गए पत्र में कहा गया कि शनिवार छह नवंबर को मुख्यमंत्री शाम पांच बजे डीबीटी के लिए बटन दबाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed