फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15 crore dump in the account of District Panchayat, development work stopped

जिला पंचायत के खाते में 15 करोड़ डंप, रुके विकास कार्य

Thu, 13 May 2021 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
15 crore dump in the account of District Panchayat, development work stopped
ज्ञानपुर। जिले के सबसे बड़े सदन जिला पंचायत में अभी नए अध्यक्ष का निर्वाचन नहीं होने के चलते जिला पंचायत के खाते में 15 करोड़ रुपये डंप पड़े हुए हैं। दरअसल नए अध्यक्ष के इंतजार में करोड़ों रुपये के विकास कार्य जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में कराए जाने थें वे रुक गए हैं। चार माह पूर्व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव का कार्यकाल समाप्त होने पर डीएम आर्यका अखौरी प्रशासक बनीं थी जिसके बाद से कोई बेहतर विकास कार्य जिला पंचायत की ओर से नहीं कराया जा सका। हालांकि इसके बाद ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते जिले में आचार संहित लागू हो गई जिसके चलते सभी विकास कार्य रोक दिए गए। अब जबकि जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव हो चुका है तब एक बार फिर कोरोना संक्रमण के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित नहीं हो पा रही है जिसके चलते जिला पंचायत में विकास कार्य रुके हुए हैं। जिले के विकास में जिला पंचायत का अहम भूमिका होती है। माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन सहित अन्य सभी विभागों के प्रस्तावित बजट पर जिला पंचायत की मुहर लगने के बाद ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाता है। शासन से प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद ही विकास कार्यों को कराने के लिए धन जारी किया जाता है। इसके अलावा जिला पंचायत की ओर से अधिग्रहित छोटे बाजारों और ग्रामीण इलाकों में स्ट्रीट लाइट्, इंटरलाकिंग, पिच रोड, सीसी रोड, खड़ंजा, नाली व नाला निर्माण समेत अन्य कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जाते हैं। बता दें कि जिला पंचायत का कार्यकाल 13 जनवरी 2021 को समाप्त हो गया। उसके बाद से जिला पंचायत के खाते में 15 करोड़ डंप पड़ा है। पंचायत चुनाव की मतगणना होने के बाद सभी की नजरें सदन के गठन पर टिक गई हैं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण जून-जुलाई में ही गठन की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में एक से डेढ़ माह तक विकास कार्य नहीं हो सकते। इस संबंध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चंद्र भारतीया ने बताया कि कार्यकाल समाप्त होने के कारण 25 करोड़ से अधिक के प्रस्तावित कार्य नहीं हो सके हैं। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत के खाते में 15 करोड़ डंप पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष के आने पर ही अब विकास कार्य शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed