फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   14,976 candidates will take the Home Guard recruitment exam at six centers

Bhadohi News: छह केंद्रों पर 14,976 अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Sat, 18 Apr 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
14,976 candidates will take the Home Guard recruitment exam at six centers
ज्ञानपुर। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू होने में अब एक सप्ताह शेष है। शिक्षा विभाग के साथ प्रशासन ने भी तैयारियों को तेज कर दिया है। छह केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। 25 से 27 अप्रैल तक तीन दिनों तक होने वाली परीक्षा में एक पाली में 2496 के हिसाब से कुल 14 हजार 976 अभ्यर्थी शामिल होंगे। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए जिले में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर विश्वविद्यालय ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, श्रीइंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही को केंद्र बनाया गया है। तीन केंद्रों पर 480-480 और तीन केंद्रों पर 384 सहित कुल छह केंद्रों पर एक पाली में 2496 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। केंद्र व्यवस्थापक और एक सहकेंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सफाई, पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है, ताकि अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed