{"_id":"5cc3547abdec2207801a4aa4","slug":"141556305018-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी धड़कन, आज आएगा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी धड़कन, आज आएगा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संपन्न हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम 27 अप्रैल को घोषित होगा। इसको लेकर छात्र-छात्राओं की धड़कन बढ़ गई है। छात्र सफलता-असफलता मिलने के साथ कितने फीसद अंक मिलेंगे, इसको लेकर चर्चा में मशगूल रहे। कई छात्र-छात्राएं मन्नत मांगते हुए देवालयों में मत्था भी टेकते दिखे। परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे के बाद होगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हर साल फरवरी-मार्च में परीक्षा कराई जाती है। अप्रैल और मई में इसका परिणाम घोषित किया जाता है। शिक्षण सत्र 2018-19 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में देखा जाए तो जिले में 62 हजार 396 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। हाईस्कूल में 17 हजार 630 छात्र और 16 हजार 119 छात्राओं समेत कुल 33 हजार 749 परीक्षार्थी, जबकि इंटरमीडिएट में 14 हजार 229 छात्र और 13 हजार 826 छात्राओं समेत 28 हजार 459 परीक्षार्थी शामिल रहे। 27 अप्रैल को जारी हो रहे परिणाम को लेकर छात्रों की उत्सुकता के साथ धड़कन भी बढ़ गई है।
खासकर इसके चलते ज्यादा उत्सुक हैं कि परीक्षा में सख्ती के चलते कितने फीसद अंक मिलेंगे। अच्छा रिजल्ट आए इसको लेकर छात्र-छात्राएं शुक्रवार को ही देवस्थलों पर पूजन-अर्चन किया। परीक्षा में बेहतर अंक मिले उसके लिए ईश्वर से मन्नत भी मान रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि बोर्ड की ओर से दोपहर 12 बजे के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीद है कि गत वर्ष से बेहतर रिजल्ट इस बार आएगा। विभाग की तरफ से टापर छात्र-छात्राओं पर नजर रखी जाएगी।