{"_id":"5cb0d42fbdec22146805326a","slug":"141555092527-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिक्षकों का वेतन, दो शिक्षामित्रों का मानदेय कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शिक्षकों का वेतन, दो शिक्षामित्रों का मानदेय कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार को भदोही ब्लॉक के आठ प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो शिक्षक और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय काटा गया। रयां गांव के प्राथमिक विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट में गड़बड़ी मिलने पर हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर उसे वित्तीय अनियमितता मानते हुए बीएसए ने मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी।
बीएसए शुक्रवार सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय पिपरी पहुंचे। सहायक अध्यापिका रानी सिंह और शिक्षामित्र कंचन मौर्य अनुपस्थित मिलीं। बच्चों की उपस्थिति कम मिली। शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था सही मिली। दोनों का वेतन एवं मानदेय रोका गया। प्राथमिक विद्यालय अस्ती में शिक्षामित्र किरन सिंह अनुपस्थित रहीं जबकि अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। बच्चों की उपस्थिति यहां भी काफी बदतर रही। प्राथमिक विद्यालय उमरी द्वितीय में बिजली का कनेक्शन नहीं किया गया था जबकि सभी शिक्षक उपस्थित रहे। बच्चों की उपस्थिति यहां भी ठीक नहीं मिली। प्राथमिक विद्यालय उमरी प्रथम में हेडमास्टर राजेंद्र प्रसाद यादव अनुपस्थित रहे। बच्चों की उपस्थिति बेहतर करने का निर्देश देते हुए हेडमास्टर का वेतन अदेय किया गया।
प्राथमिक विद्यालय रयां में शिक्षक और शिक्षामित्र उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रयां में भी बच्चों की उपस्थिति सही नहीं मिली। कंपोजिट ग्रांट की धनराशि के खर्च को लेकर सही जवाब नहीं मिला। जिसको लेकर बीएसए ने हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा और तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमिलोरी में शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन पठन पाठन सही नहीं मिला। बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बीएसए कार्यालय में बैठक कर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर महीने कम से कम 10 विद्यालय का निरीक्षण कर उसकी प्रगति रिपोर्ट दिया जाए। जिन स्कूलों में खामियां मिले उसे सुधार कराएं।