{"_id":"5c7d742dbdec22144002cef4","slug":"141551725613-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन, अप्रैल से प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन, अप्रैल से प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सागररायपुर स्थित मॉडल स्कूल में जिले का पहला केंद्रीय विद्यालय नए सत्र से संचालित होगा। इसमें अप्रैल से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित होगा। यह बात सांसद वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को केंद्रीय विद्यालय के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए नित नए प्रयास कर रही है। सबको बेहतर शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि अप्रैल से प्रवेश शुरू हो जाएगा। पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं संचालित होगी। प्रत्येक कक्षा में 50-50 बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही शिक्षक अटैच होंगे।
बताते चलें कि जिले के गिर्दबड़ागांव और सागररायपुर में करीब तीन से चार साल पहले बनकर तैयार मॉडल विद्यालय का संचालन शिक्षकों के अभाव नहीं हो पा रहा था। केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी मिलने के बाद पिपरिस में जमीन की तलाश की गई, लेकिन उसका निर्माण नहीं हो सका है। इसको देखते हुए मॉडल स्कूल में कक्षाओं का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया।