फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सवर्ण आरक्षण से केएनपीजी में बढ़ेगी 190 सीटें- प्लानिंग

सवर्ण आरक्षण से केएनपीजी में बढ़ेगी 190 सीटें- प्लानिंग

Sun, 03 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
सवर्ण आरक्षण से केएनपीजी में बढ़ेगी 190 सीटें- प्लानिंग

विज्ञापन
ज्ञानपुर। आर्थिक आधार पर सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण को नए शिक्षण सत्र से प्रभावी किया जा सकता है। इससे शिक्षण संस्थाओं में वर्तमान की अपेक्षा 10 फीसदी सीटें बढ़ेंगी। केएनपीजी में 190 तो दूसरे महाविद्यालयों को मिलाकर करीब 1200 से 1500 सीटें बढ़ सकती है, हालांकि शासन से अब तक इस बारे में कोई पत्र नहीं आया है।

केंद्र सरकार की ओर से सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण को राज्य सरकार ने भी हरी झंडी दे दी है। गरीब सवर्ण वर्ग के लोगों में आरक्षण को लेकर काफी उत्साह है, लेकिन जिले के महाविद्यालयीय स्तर के शिक्षण संस्थानों में प्रभावी बनाने को लेकर अब तक कोई पत्र नहीं आया है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो केएनपीजी में बीए, बीएससी और बीकाम की कुल 1900 सीटें हैं। प्रवेश के दौरान करीब 33 फीसदी तक सीटें बढ़ाकर 2400 छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाता है जबकि औराई और भदोही के राजकीय महाविद्यालयों में भी इसी क्रम में प्रवेश लिया जाता है लेकिन वित्तविहीन महाविद्यालयों में एडमिशन की कोई खास गाईडलाइन नहीं रहती। प्रबंधतंत्र अपने हिसाब से प्रवेश लेता है। केएनपीजी समेत जिले के 22 महाविद्यालयों में तकरीबन 15 हजार छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाता है। केएनपीजी के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे का कहना है कि सवर्ण आरक्षण को लेकर अब तक कोई आदेश नहीं आया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए शिक्षण सत्र के पूर्व आदेश आ सकता है। कहा कि अगर पत्र आएगा तो दस फीसदी के आधार पर विभिन्न संवर्ग में करीब 190 सीटें बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed