फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आठ दिवसीय धरने पर बैठी सुभासपा

आठ दिवसीय धरने पर बैठी सुभासपा

Tue, 25 Dec 2018 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
आठ दिवसीय धरने पर बैठी सुभासपा

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट को लागूू कराने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने आठ दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू किया। कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी उनका प्रदर्शन चलता रहेगा। आरक्षण का वर्गीकरण करने और सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट को कैबिनेट में स्वीकृत कराकर तत्काल लागू करने की मांग की।

मुख्य अतिथि अनिल सिंह रघुवंशी ने कहा कि पिछड़ों को साथ लेकर देश और प्रदेश में भाजपा ने सरकार बनाई लेकिन उनके हित को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि विंध्याचल मंडल के महासचिव रजनीश चौबे ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगो को ध्यान नहीं देगी तब तक पार्टी का आंदोलन चलेगा। करीब डेढ़ साल से अधिक समय बीत गए लेकिन पिछड़ों के हित के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सरकार कोई निर्णय नहीं लेगी तो 2019 में इसका जवाब भी मिल जाएगा। जिलाध्यक्ष नागेश्वर राजभर ने सरकार पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा की वह नागरिकों के अधिकारों का हनन बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा की उक्त मांगों को लेकर सुभासपा का 24 से 31 दिसंबर तक आठ दिवसीय क्रमिक अनशन चलेगा। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो विशाल आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राहुलदेव रावत, रामलाल गौतम, अशोक सिंह, महेंद्र, रेखा दुबे, अमरजीत, सुनील यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed