{"_id":"5c13ed5cbdec225a1c390e18","slug":"141544809820-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ब्लॉक पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ब्लॉक पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरियावां। ब्लॉक के तुलापुर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम से दुकान की जांच कराने की मांग की। आरोप लगाया कि दुकानदार हर महीने कार्डधारकों को रोस्टर के बजाए मनमानी ढंग से दुकान पर बुलाता है और जब कार्डधारक आते हैं तो वह गायब हो जाता है। इससे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ता है।
शुक्रवार को तुलापुर गांव के 50 से अधिक ग्रामीण अनाज लेने के लिए कोटेदार के यहां पहुंचे लेकिन कोटेदार नहीं मिला। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्डधारकों ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से कोटेदार राशन ना देकर कार्ड धारकों को बुला लेता है फिर दुकान पर दिखाई नहीं पड़ता है । कार्डधारकों ने जिलाधिकारी को फोन कर मामले से अवगत कराया। डीएम ने एसडीएम को दिखवाने के लिए कहा। एसडीएम के कहने पर क्षेत्रीय लेखपाल मूलचंद ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा। कार्डधारकों से बयान लेने के बाद लेखपाल लौट आया। प्रदर्शन करने वालों में सूरज, शिवनाथ, गीता देवी, फोटो देवी, विमला देवी, संगीता देवी, मनोज आदि रहे।