फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शिविर में डीएम ने बांटे कंबल

शिविर में डीएम ने बांटे कंबल

Wed, 20 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
शिविर में डीएम ने बांटे कंबल
भदोही। भीषण सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। दो दिन से पड़ रही गलन से पार पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में गरीबों की मदद के लिए सामाजिक संगठन आवामी मोर्चा ने कंबल वितरण का बीड़ा उठाया है। मंगलवार को बंधवा के शिविर में डीएम विशाख जी और एसपी सचिंद्र पटेल ने अपने हांथों से गरीबों को कंबल बांटा। अधिकारियों ने कहा कि सेवा तो सेवा है। वह चाहे प्रशासन करे अथवा कोई और। डीएम ने कहा कि गर्मी किसी तरह गरीब आदमी बिता सकता है लेकिन जाड़ा बिताने के लिए गर्म कपड़े अथवा कंबल की आवश्यकता होती है। कहा कि हर वर्ष जाड़े में जिला प्रशासन भी कंबल बांटता है लेकिन उससे पहले ही सामाजिक संगठनों का आगे आना सराहनीय है। एसपी ने कहा कि पुण्य काम में देरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने और लोगों से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि सेवा के कार्य पूरे वर्ष चलाना चाहिए। मोर्चा पदाधिकारी अतहर अंसारी ने बताया कि शिविर में 2 हजार कंबल बांटे गए। मोर्चे के अध्यक्ष राशिद अंसारी ने कहा कि सेवा के लिए ही मोर्चा का गठन हुआ है। समारोह में मुश्ताक अंसारी, हाजी इरशाद खां, हाजी सलाम, अंसार अख्तर, नसीब अंसारी, शारिक अंसारी, एहतेशाम अंसारी, नदीम अंसारी, अय्यूब बाबू, सदरे आलम, गुड्डू अंसारी, रईसू खां, नुरुल्लाह अंसारी, सुहैल सिद्दीकी, वासिफ मस्तान, मकबूल शाह, सलीम शाह, अतीक खां, वामिक सिद्दीकी आदि सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed