{"_id":"5a3031774f1c1b74698c15e9","slug":"141513107831-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन गई नगर की सरकार, विकास का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन गई नगर की सरकार, विकास का किया दावा
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले के सातों नगर निकायों में नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभासद-सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ ही मंगलवार को नगर की सरकार बन गई। नामित मजिस्ट्रेटों ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी अध्यक्षों और सभासदों ने नगर और वार्ड के विकास का वादा किया। इस दौरान समारोह स्थल पर गहमागहमी का माहौल रहा। ज्ञानपुर नगर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित समारोह में ज्ञानपुर एसडीएम सुनील कुमार ने चेयरमैन हीरालाल मौर्य के साथ 11 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार के सबका साथ, सबका विकास के नारों संग नगरों का भी विकास होगा। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने चेयरमैन हीरालाल को बधाई देते हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए कहा। कहा कि गोपीगंज में अगर भाजपा हारी होगी, उसके पीछे उसी के कार्यकर्ता जिम्मेदार होंगे। हमने तो अपना काम कर दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा, डॉ. राकेश दूबे, संतोष पांडेय, हौसिला पाठक, राजितराम यादव, गुड्डू जायसवाल, विकास नारायण सिंह, घनश्याम मिश्र, सदस्य श्रीदेवी बिंद, आशीष रावत, लक्खी देवी, मनोज मोदनवाल, नीलम वर्मा, रंजीत गुप्ता, राजेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, नगर के बड़े शिव मार्ग पर स्थित ओमकार वाटिका में सांसद वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में निर्वाचित चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता के साथ 25 सभासदों को एसडीएम ज्ञानपुर सुनील कुमार ने शपथ दिलाई। सांसद ने चेयरमैन के कहने पर सार्वजनिक स्थल और वैवाहिक स्थल बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर ज्ञानेश्वर अग्रवाल, रेनू पांडेय, चिंटू सिंह बघेल, अनिल दूबे, बिंदेश गुप्ता, प्रवेश तिवारी, रतन अग्रहरि आदि रहे। संचालन केशव कृपाल पांडेय ने किया सुरियावां संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित समारोह में अपर एसडीएम अमृता सिंह ने चेयरमैन गोरेलाल कन्नौजिया और सभी सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने नगर में बेहतर विकास का वादा किया। इस मौके पर जटाशंकर मौर्य, प्रदीप यादव, प्रेमचंद, विजय कुमार, मूलचंद्र गुप्ता, जयनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
घोसिया संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाचित चेयरमैन रजिया नुमान और 13 वार्डों के सभासदों को एसडीएम औराई केशवनाथ ने शपथ दिलाई। चेयरमैन ने घोसिया में कन्या इंटर कॉलेज और उच्च शिक्षा के लिए काम करने की बात कही। कहा कि सीएम से मिल कर नगर के बेहतर विकास पर काम करेंगे। नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत पेटिका लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद, पूर्व विधायक योगेश मिश्रा, बैजनाथ गौतम, जिलेदार सिंह, संजय जायसवाल, दीनानाथ दूबे, मिर्जा नाजिर, इदरीस अंसारी, शिव प्रकाश गुप्ता, इरफान अहमद, सतीश बरनवाल आदि रहे। खमरिया संवाददाता के अनुसार, वार्ड सात के पानी टंकी मैदान में एसडीएम औराई केशवनाथ ने निर्वाचित चेयरमैन नंद कुमार मौर्य और 15 सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने विकास के वादे किए। उधर भदोही में अशोक जायसवाल एवं नई बाजार में विजय सोनकर ने अध्यक्ष पद की शपथ ली।