{"_id":"59a6a11a4f1c1b4e738b47a0","slug":"141504092442-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, दो सेक्रेटरी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, दो सेक्रेटरी को नोटिस
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की गाज ब्लॉक स्तरीय अफसरों पर गिरने लगी है। मंगलवार को एक ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया, जबकि दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। प्रशासनिक कार्रवाई से ग्राम पंचायत अधिकारियों में खलबली मच गई है।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले के कई गांवों में व्यापक स्तर पर धांधली सामने आ चुकी है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी की मनमानी से मानक को ताख पर रखकर आवास आवंटित किए गए। खंड विकास अधिकारियों की जांच के बाद अब ब्लॉक स्तरीय कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरनी शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह के निर्देश पर डीपीआरओ अनिल कुमार त्रिपाठी ने सेक्रेटरी ओमकाजी श्रेष्ठ और हर्षवर्धन को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दोनों ग्राम पंचायत अधिकारियों पर आरोप है कि वह अपात्रों का चयन किया। इसी तरह जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने अभोली विकास खंड के वीरभद्रपट्टी के ग्राम विकास अधिकारी संजय सरोज को निलंबित कर दिया। निलंबित ग्राम विकास अधिकारी को ब्लॉक से संबद्ध किया गया है। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि धांधली करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।