{"_id":"59949a5d4f1c1b272b8b4577","slug":"141502911069-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर स्कार्पियो की चपेट में आकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर स्कार्पियो की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर स्कार्पियो की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
लालानगर। जीटी रोड पर बिहसपुर गांव के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध खेत देखने के लिए जा रहा था। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन समेत फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गोपीगंज थानाक्षेत्र के छतमी गांव निवासी हीरामणि पांडेय (75) मंगलवार को अपना खेत देखने के लिए जा रहे थे। वह घर से निकलकर बिहसपुर में वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान उत्तरी लेन पर इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर दी और निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग दौड़कर घटनास्थल की ओर भागे, लेकिन तब तक वाहन फरार हो गया था। घटना की सूचना मृतक के परिवारीजनों को दी गई। घर वालों ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शव का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।