{"_id":"5991f6794f1c1bf6428b45e3","slug":"141502738041-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की रिक्त और नई दूकानों का आवांटन शीघ्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की रिक्त और नई दूकानों का आवांटन शीघ्र
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
जिले में रिक्त चल रही और नई सृजित कोटे की दूकानों के संचालन के लिए कोटेदारों का चयन इस माह के आखिर तक हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अगले माह से इन दूकानों पर वास्तविक दूकानदारों के जरिए राशन भी वितरित होने लगेगा। रिक्त और नई आवंटित दूकानों की प्रक्रिया के अनुसार कोटेदारों का चयन करने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी ने डीएसओ संजय पांडेय को निर्देश दिया है। माह के आखिर तक सभी दूकानों के लिए कोटेदार चयन प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 635 और शहरी क्षेत्र में 118 कोटे की दूकानें अब तक सृजित की गई हैं। इनमें वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र में 37 और शहरी क्षेत्र में दो दूकानें रिक्त चल रही हैं। इन रिक्त 39 दूकानों में नौ ऐसी हैं, जो गांवों की तादाद बढ़ने से नई सृजित की गई है। इसमें दो दूकानें शहरी क्षेत्र की हैं और बाकी 28 ग्रामीण क्षेत्र से हैं, जो कि कोटेदारों के खिलाफ शिकायत की जांच के बाद निलंबन और निरस्त की गई है। रिक्त और नवसृजित दूकानों के लिए कोटेदारों का चयन न होने से इन दूकानों के कार्डधारकों को आसपास की दूकानों से संबद्घ करके राशन वितरित किया जा रहा है। ऐसे में संबद्घ दूकानदार विवादों के घेरे में हैं, शिकायतों की भी भरमार हो गई है। ऐसे में रिक्त दूकानों के लिए नए कोटेदारों का चयन जरूरी हो गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में रिक्त कोटे की दूकानों के लिए कोटेदार चयन के लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं। इसलिए माह के अंत तक प्रक्रिया के अनुसार दूकानदारों का चयन कर लिया जाएगा।