{"_id":"5991f66e4f1c1b72398b4671","slug":"141502738030-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरागत ढंग से ही मदरसों में मनेगा यौमे आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरागत ढंग से ही मदरसों में मनेगा यौमे आजादी
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। मदरसों में तिरंगा फहराने से संबंधित शासन का फरमान जारी होने से यौमे आजादी को लेकर बहस बढ़ गई है। वहीं मदरसों में फरमान को लेकर विशेष असर नहीं है। बल्कि परंपरागत ढंग से ही यौमे आजादी के जश्न यानी स्वतंत्रता दिवस मनाने को बच्चों, शिक्षकों की तैयारियां चल रही हैं। वे शासन के फरमान से बेपरवाह स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
दारुल उलूम हबीविया रिजविया गोपीगंज के प्रधानाचार्य मौलाना मुख्तार रिजवी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में देश के 36 हजार उलेमाओं ने योगदान दिया है। इसलिए दशकों से मदरसे में यौमे आजादी का जश्न जोशोखरोश से मनाया जाता है। सुबह झंडा फहराने के बाद शहीदों पर रोशनी भी डाली जाती है। बच्चे कौमी तराना पेश करते हैं। उन्हें मिठाई बांटी जाती है। बताया कि सर्कुलर समाज को भ्रमित करने वाला है। दारुल उलूम सइदिया खमरिया के प्रधानाचार्य मौलाना जर्रार तअशर्फी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, खेल प्रतियोगिता, तकरीर, कौमी तराने का कार्यक्रम होता ही है। चूंकि बच्चों को आजादी की अहमियत बताई जाती है। मेहमान भी आजादी को लेकर अपने ख्यालात जाहिर करते हैं। बच्चों को मिठाई बांटी जाती है। मदरसा नजीबुल उलूम ज्ञानपुर के प्रबंधक डॉ. सगीर हसन खां ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर मदरसे में चार दशक से कार्यक्रम होता चला आ रहा है। आजादी पर कौमी तराने, भाषण, शहीदों के योगदान पर प्रकाश डाला जाता है। बच्चों ने भी प्रोग्राम के लिए अच्छी तैयारी किए हैं।