फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   14 nominations, 70 cases on unknown villagers

14 नामजद, 70 अज्ञात ग्रामीणों पर केस

Fri, 28 Apr 2017 01:09 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Fri, 28 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के गुलौरी गंगाघाट पर बुधवार को यूपी-100 पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद में बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गाज गिरी। यूपी-100 के तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है जबकि 14 नामजद और 70 अज्ञात ग्रामीणों पर केस दर्ज किया गया है। गोपीगंज थाने में दर्ज मामले की पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार को यूपी-100 पुलिस को शौचालय के विवाद में मारपीट की सूचना मिली। ऐसे में गुलौरी जा रही पुलिस की गाड़ी भटककर गंगा के किनारे चली गई। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच भारी विवाद हुआ। ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण मामला गर्म हो गया। सूचना पर पहुंचे गोपीगंज एसओ मनोज पांडेय ने दोनों पक्षों को शांत कराया। गंगा स्नान कर रहे युवकों का आरोप था कि पुलिस उनके मोबाइल और कपड़े गंगा में फेंक दिया। साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं पुलिस ने बताया कि सरकारी मोबाइल ग्रामीणों ने छीन लिया। साथ ही उन पर कुछ ग्रामीणों ने हाथ भी छोड़ दिया। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने पर इस मामले में दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई। इस बारे में क्षेत्राधिकारी एसएस पांडेय ने बताया कि गुलौरी गंगा घाट मामले में तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं 14 नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed