फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   14 mm rain brought down the mercury by one degree, Suriyawan was flooded with 1.5 feet of water

Bhadohi News: 14 एमएम बारिश से एक डिग्री लुढ़का पारा, सुरियावां में लगा डेढ़ फीट पानी

Sun, 29 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
14 mm rain brought down the mercury by one degree, Suriyawan was flooded with 1.5 feet of water
ज्ञानपुर/सुरियावां। 14 एमएम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। अधिकतम तापमान भी एक डिग्री से सेल्सियस कम हो गया।शनिवार को जिले में झूम-झूम कर मेघ बरसे। बारिश के कारण सुरियावां नगर में करीब डेढ़ फीट तक बरसात का पानी लग गया। जल भराव के बीच से लोग गुजरने को मजबूर रहे। वहीं वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर गिराई सर्विसलेन भी जलमग्न हो गई। यहां करीब आधे फीट तक पानी लगा रहा। आवागमन के दौरान राहगीरों को दिक्कतें हुई। मौसम विभाग के अनुसार करीब 14 एमएम हुई है। वहीं तापमान में एक डिग्री की कमी देखी गई है।
विज्ञापन

जनपद में रोजाना मौसम का उतार चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार शाम को बूंदाबांदी के बाद मौसम में नमी रही। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। दोपहर में सुरियावां नगर में करीब आंधे घंटे तक बारिश हुई। इसके कारण गल्ला मंडी, पुरानी बाजार, नेहरू नगर, नेता नगर, अभिया मार्ग पर करीब डेढ़ फीट तक बरसात का पानी लग गया। वार्ड वासियों सहित राहगीरों को परेशानी हुई। बारिश रुकने के करीब डेढ़ घंटे बाद पानी की निकासी हुई। वहीं गिराई सर्विस लेन पर एक फीट तक पानी लगा रहा। गांव की पगडंडी मार्ग कीचड़ में सन गई। पांडेपुर जंघई मार्ग पर चलना दूभर रहा। बाइक सवार कीचड़ में फिसलकर गिरने के कारण चोटिल भी हुए। जैसे-तैसे मंजिल तक पहुंचे। दिनभर मौसम में नमी होने से लोगों का गर्मी से राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार दिन का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि शनिवार को 14 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बताया कि आगामी दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट:
बारिश के बाद धान रोपने में जुटे किसान
औराई/ऊंज। बारिश के बाद किसान धान की रोपाई में जुट गए। बरसात का पानी खेतों में लगा है। जिसके बाद तैयार धान की नर्सरी की रोपाई में किसान त्वरित जुट गए। डीघ के एडीओ कृषि एके संत ने कहा कि किसान धान की रोपाई में लगे हैं। खेतों की मेड़बंदी कर लें, जिससे बारिश का पानी संचयन हो सके। धीरे-धीरे रोपाई कार्य शुरू कर दें। किसान मल्लू राम बिंद, विनय सरोज, अमित राव, अंबुज दूबे, गणेश यादव ने बताया कि अच्छी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed