फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1375 booths will be under the security cover of para military force

अर्ध सैनिक बल के सुरक्षा घेरे में रहेंगे 1375 बूथ

Wed, 16 Feb 2022 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
1375 booths will be under the security cover of para military force
विधानसभा चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। अबकी बार अति संवेदनशील और संवेदनशील ही नहीं, हर बूथ पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त गिए गए हैं। जिसे के 1375 बूथों पर पांच-पांच पैरामिलिट्री और चार-चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

अंतिम चरण यानि सात मार्च को जिले के ज्ञानपुर, भदोही और औराई विधानसभा के लिए मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। निष्पक्ष और शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी करीब-करीब तैयार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। हर बूथ पर पैरामिलिट्री के पांच और सिविल पुलिस के चार-चार जवान तैनात होंगे। इनके अलावा क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र से 42 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स मिली है। अभी कुछ कंपनी फोर्स आई है। जो पुलिस के जवानों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। पांचवें और छठें चरण का मतदान होने के बाद फोर्स जिले में आ जाएगी। थाना प्रभारियों के स्तर से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। संगठित अपराधी और इसके पहले चुनावों में खलल डालने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की विधानसभावार थानों में सूची तैयार कर उन्हें पाबंद किया गया है। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed