फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1322 cases disposed of in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1322 मामले निस्तारित

Sat, 12 Dec 2020 05:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
1322 cases disposed of in National Lok Adalat
सरपतहां स्थित दीवानी न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में मामलों का निस्तारण करते बैंक एवं राजस्वक - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सरपतहां स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के 1322 मामलों का निस्तारण हुआ,जिसमें तीन हजार लोग लाभान्वित हुए। बैंक के प्रीलिटिगेशन मामलों में दो करोड़ 22 लाख समझौता राशि तय की गई।
विज्ञापन

लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज अनिल कुमार ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के आयोजन से वर्षों से लंबित मामलों का निस्तारण हो जाता है। जिला जज ने क्रीमिनल के दो केस का निस्तारण किया। अपर जिला जज प्रथम प्रकाशनाथ श्रीवास्तव ने 19 मामलों का निस्तारण कर तीन लाख 35 हजार अर्थदंड वसूला, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय वाणी रंजन अग्रवाल ने नो मामलेे, सीजेएम आशुतोष कुमार द्वितीय ने आपराधिक के 146 मामले का निस्तारण कर एक लाख 71 हजार अर्थदंड लगाया। सिविल जज अभिनव यादव ने चार, दीपकनाथ सरस्वती ने दीवानी के 21, जेएम प्रथम प्रभाष त्रिपाठी ने आपराधिक के 109 मामलों का निस्तारण किया। तीनों तहसीलों के राजस्व न्यायालय की ओर से 233 मामले निस्तारित हुए। निस्तारित वादों से तीन हजार लोगों को लाभ मिला।
विज्ञापन

जिला जज के निर्देश पर बैंक के एनपीए खाते, लोन रिकवरी के लिए अपर जिला जज द्वितीय को नोडल अधिकारी नामित किया गया। उनकी देखरेख में बैंकों के 427 मामले प्रीलिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किया गया। जिसमें दो करोड़ 22 लाख समझौता राशि तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed