{"_id":"5c7ebf2abdec2213e648dd91","slug":"131551810346-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहारी आबोहवा से अभिभूत हुए विदेशी सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहारी आबोहवा से अभिभूत हुए विदेशी सैलानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतामढ़ी। मंगलवार को इटली से आए सैलानियों के दल को सीतामढ़ी भा गई। यहां के रमणीक और मनोहारी वातावरण से अभिभूत विदेशी सैलानियों ने कहा ‘वाओ सो ब्यूटीफुल स्प्रिचुअल प्लेस’।
प्रयागराज कुंभ से सीतामढ़ी पहुंचे इटली के संभला के जेसी शहर के 12 विदेशी सैलानियों के दल ने धार्मिक और पर्यटन स्थली के श्री सीता समाहित स्थल मंदिर में घंटे भर मेडिटेशन किया तथा धार्मिक एवं पौराणिक महत्ता से परिचित हुए। इसके बाद 108 फीट ऊंचे मारुति नंदन दरबार मे पहुंच कर श्री हनुमंत लाल की विशालकाय मूर्ति देख अभिभूत हो गए। सैलानियों ने पतित पावनी मां गंगा, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, उड़िया बाबा आश्रम, मौनी बाबा आश्रम में भी दर्शन पूजन किया।
सैलानियों ने हिंदुस्तान की सराहना करते हुए कहा भारत महान देश है। कुंभ की ब्यवस्था से अभिभूत विदेशी सैलानियों ने सरकार की सराहना की। उल्लेखनीय है कि जनपद का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी देशी और विदेशी सैलानियों को खूब भाता है। यहां की प्राकृतिक आबोहवा, रमणीक मनोहारी वातावरण का हर कोई मुरीद हो जाता है। जंगल में मंगल की अनुभूति का अहसास कराने वाले प्राकृतिक हरियाली छटा का नयनाभिराम दृश्य देख विदेशी सैलानी चहक उठते हैं। सैलानियों में टीसियाना ग्रुप के सदस्य फ़्रांचेस, लोरेंसा, ग्रसिआलाला, रोबेरता, लेओनार्दो तथा गाइड गिरिराज सहित तेरह लोग रहे।