{"_id":"5c460c81bdec22121f02fb55","slug":"131548094593-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बहाली की मांग को लेकर बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बहाली की मांग को लेकर बुलंद की आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों ने सोमवार को मुख्यालय पर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन कर विरोध जताया और सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि उनकी मांगे जल्द नहीं मानी गईं तो विशाल आंदोलन किया जाएगा।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संघ का काफी दिनों से संघर्ष कर रहा है। लेकिन शासन स्तर से संज्ञान में नहीं लिया जा रहा है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। अप्रैल माह वर्ष 2005 के बाद राजकीय सेवा में आए कर्मचारियों-अधिकारियों व शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग की गई थी। इसे लेकर शासन स्तर से कई बार आश्वासन भी मिला लेकिन आज तक सार्थक परिणाम नहीं आया। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल न होने से प्रदेश के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए पुरानी पेंशन बहाल करना अत्यंत जरुरी हो गया है। इस मौके पर सुधीर सिंह, घनश्याम यादव, मनोज उपाध्याय, हरिश्चंद्र पाठक, अरुण कुमार पांडेय, समरजीत यादव, सूर्यकांत मौर्य, मनोज शुक्ल, केके मौर्य, अनिल सिंह, सुभाष पाल, मथुरा, प्रदीप, विकास यादव, रामवृक्ष, मनोज, राज कुमार आदि रहे।