{"_id":"5c168a8dbdec2256f253c9d8","slug":"131544981133-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट उतरा, कालीन बुनकर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट उतरा, कालीन बुनकर की मौत
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। लालानगर में कालीन कारखाने में करेंट उतरने से बुनकर की मौत हो गई। उसके छोटे भाई समेत तीन लोग झटका खाकर मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि कारखाने में काम करते समय ट्रांसफॉर्मर में अचानक हाई वोल्टेज करेंट आ गया था।
गोपीगंज थानाक्षेत्र के लालानगर गांव निवासी गुलकरनैन (50) मशीन से कालीन बुनाई का काम कर रहे थे। उसी समय मशीन में अचानक करेंट उतर गया और वह उसकी चपेट में आ गए। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में बुनकर की मौत हो गई। वहीं गुलकरनैन के सगे भाई आलमगीर, तौकीर और तनवीर भी बिजली करेंट की चपेट में आ गए। बताया जाता है कि गुलकरनैन पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी एक लड़की और दो लड़के हैं। बुनकर की मौत से उनका रो-रो कर बुरा हाल रहा। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में हाईटेंशन करेंट दौड़ने के कारण कालीन कारखाने में भी करेंट उतर गया। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।