{"_id":"5c12a83542c7925d02586ce5","slug":"131544726581-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की सेवा से बढ़कर नहीं कोई पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की सेवा से बढ़कर नहीं कोई पुण्य
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगीगंज। नारायण इंटर कॉलेज महमदपुर के संस्थापक जय नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर गरीबों को कंबल वितरण एवं ज्ञानपुर विधायक का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक गरीबों को कंबल वितरित किया गया। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने समाजसेवियों से कहा कि वह आगे आकर निरीह और गरीबों की मदद करें। विधायक ने कहा कि धन का अहंकार नहीं होना चाहिए। गांव को कीचड़ मुक्त करने की घोषणा की। सभी से अधिक से अधिक पौधरोपण का संकल्प लिया। संचालन अभयराज सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रामकीर्तन सिंह ने किया। मौके पर विनोद मिश्र, ग्राम प्रधान रामबली सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, संजय पांडेय, बिंध्यवासिनी मिश्र, हरिओम सिंह, राजबली उपाध्याय, राजेंद्र यादव, कल्लन सिंह आदि रहे।