{"_id":"5c0eb266bdec224180577d3a","slug":"131544467046-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को दुबारा पीएम बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को दुबारा पीएम बनाने का संकल्प
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मिशन मोदी की ओर से गड़ेरियापुर में सोमवार को कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें युवा मोर्चा के गौरव सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए गांव-गांव आयोजन होगा। जिसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएगी। मुख्य अतिथि काशी प्रांत के अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष काशी प्रांत के गजाधर शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर युवा कमेटी का गठन किया जाएगा। एक- एक बूथ कमेटी के संयोजक और एक सहसंयोजक बनाए जाएंगे। बूथ कमेटी में कम से कम 25 प्रतिशत महिलाओं को रखा जाएगा। मेरा बूथ सबसे मजबूत के संदेश के साथ मिशन मोदी अगेन पीएम की ओर से बूथ कमेटियों के गठन का कार्य चल रहा है। कहा कि देश को शक्तिशाली बनाने के लिए मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। मौके पर सुनील कुमार मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, सचिन दूबे, रणजीत सरोज, संगम सरोज, पंकज सिंह, लकी सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सरोज, शिवम यादव, सुदामा प्रजापति आदि रहे।