{"_id":"5bf0486ebdec2269c10fa0f1","slug":"131542473838-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सेक्टर पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सेक्टर पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही । नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने शनिवार को नगर के नूरखांपुर सेक्टर के बूथ अध्यक्षों का स्वागत किया। ओजैर अंसारी के आवास पर हुए समारोह में उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में सेक्टर और बूथ पदाधिकारी अहम होते हैं। उनकी मेहनत और लगन पर किसी पार्टी की बुनियाद टिकी होती है।
उन्होने बूथ अध्यक्षों ओजैर अंसारी, जुनैद अंसारी, तारिक अंसारी व कमलेश गौतम को माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के लिए कड़ी मेहनत का समय आ गया है। जिस प्रकार से बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाया था उसके लिए एक बार फिर से प्रचार प्रसार में लग जाना है। जनता को विपक्ष द्वारा गुमराह करने वाले बयान की सच्चाई बयान करनी है।
जावेद कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर बूथ इकाईयों का अभिनंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस मौके पर विनीत बरनवाल, मो.अली सिद्दीकी, रामनरेश चौहान, शमसाद टिल्लू, प्रभु सेठ आदि मौजूद रहे।