फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   220 हेक्टेअर में होगी मसूर की खेती

220 हेक्टेअर में होगी मसूर की खेती

Thu, 18 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
220 हेक्टेअर में होगी मसूर की खेती
ज्ञानपुर। कृषि भवन घरांव में बुधवार को किसान दिवस के अवसर पर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक और जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया गया। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई योजनाएं चलाई है। बीज, खाद से लेकर सिंचाई-जुताई के जरूरी उपकरण पर 70 से शत प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में 220 हेक्टेअर में मसूर की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अनुदानित मसूर का बीज पाने के लिए किसान पंजीकरण कराकर अपना नाम विभाग को उपलब्ध कराएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आरबी मौर्य ने कहा कि पशुओं को रोग से बचने के लिए 15 सितंबर से मुंहपका, खुरपका टीकाकरण का 30 अक्तूबर तक अभियान चल रहा है। पशुपालक इसका लाभ उठाकर मवेशियों को सुरक्षित रखें। हरे चारे के लिए जई का बीज सभी पशु चिकित्सालय में रखा गया है। पशुपालक उसकी बुआई करा दें जिससे हरे चारे के लिए पशुओं को परेशान न होना पड़े। अधिशासी अभियंता नहर केएन जायसवाल ने कहा कि 31 अक्तूबर तक नहरें चलाई जाएंगी। उसके बाद 26 दिसंबर से रबी की बुआई के लिए नहरों में पानी की सप्लाई की जाएगी। नलकूप के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने कहा कि जिले में अलग-अलग कारणों से 14 नलकूप खराब है। उन्हें ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। किसान अरूणेंद्र चौबे ने नहर, नलकूप और बिजली की समस्या उठाई। अधिकारियों ने निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed