{"_id":"5af5e9a54f1c1bce408b494d","slug":"131526065573-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराया डंफर, घंटो बाधित रहा राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराया डंफर, घंटो बाधित रहा राजमार्ग
Updated Sat, 12 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज-मिर्जापुर रोड पर सीता बाबा मंदिर के समीप बृहस्पतिवार देर रात खड़े ट्रक से एक डंपर टकरा गया। इससे चालक डंपर की केबिन में बुरी तरह फंस गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को निकालकर वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। लेकिन, इस दौरान मिर्जापुर रोड पर भीषण जाम लग गया। चार घंटे तक रोड पर चार किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गोपीगंज-मिर्जापुर रोड पर रैपुरी गांव में स्थित सीता बाबा मंदिर के समीप एक ट्रक रोड किनारे खड़ा था। बृहस्पतिवार की रात दो बजे के आसपास एक डंपर ने गोपीगंज से मिर्जापुर की तरफ जाते समय खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डंपर चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद खलबली मच गई। जानकारी मिलने पर गोपीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गैस कटर मंगाकर स्थानीय लोगों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो डंपर चालक को नींद आने के कारण हादसा हुआ। वहीं हादसे के बाद मिर्जापुर रोड पर करीब चार किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। पुलिस के जवानों ने पसीना बहाकर जाम छुड़ाया। देर रात लगा जाम सुबह छह बजे के करीब समाप्त हुआ। इसके बाद रोड पर यातायात सामान्य हो सका। घंटों जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन