{"_id":"5a30326e4f1c1ba12d8b8470","slug":"131513108078-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंचितो तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंचितो तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाना लक्ष्य
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी की पहल पर जिले में शुरू हुए ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम मंगलवार को औराई विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भमौरा में आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न गावों से आए ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। कृषि, कौशल विकास मिशन समेत अन्य योजनाओं में पंजीकरण भी किया गया। स्कूली बच्चों ने स्वच्छता कलश संग गौरव यात्रा निकाली। कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी और अधिशासी अभियंता बिजली को नोटिस जारी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। सीडीओ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को योजना का लाभ मिले। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। सभी विभाग के अधिकारी अपनी भूमिका निभाकर जरूरतमंदों तक लाभ पहुचाएं। स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधामंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मिशन इंद्रधनुष, कुपोषण से बच्चों की मुक्ति, कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, 14 वां और राज्य वित्त आयोग, डिजिटल लेन-देन, आधार कार्ड, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। सरकार जनता के द्वार चौपाल में अधिशासी अभियंता विद्युत, श्रम परिवर्तन अधिकारी की अनुपस्थिति पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन