{"_id":"59e659074f1c1b76678b6433","slug":"131508268295-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बरसा धन, घर घर पूजे गए धन्वंतरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में बरसा धन, घर घर पूजे गए धन्वंतरि
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। धनतेरस पर जिले के बाजार में धन की बरसात हुई। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और बरतन आदि की दूकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक जमकर खरीदारी हुई। जिले के बाजार सुबह से लेकर शाम तक खचाखच भरे रहे। एक आंकड़े के मुताबिक धनतेरस पर जिले के बाजारों में 15 से 20 करोड़ का कारोबार हुआ। धनतेरस पर पांच सौ के आसपास मोटरसाइकिलें जिले के शोरूमों से देखते ही देखते बिक गईं। इनमें रॉयल इनफील्ड, होंडा, हीरो, टीवीएस आदि ब्रांड की गाड़ियां लोगों की पसंद बनी रहीं। चार पहिया वाहन भी धड़ल्ले से बिके। इनमें मारुति कार और अन्य चार पहिया वाहन लोगों ने खरीदे। सराफा बाजार खरीदारी से दमक उठा। सराफा की दूकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। लोगों ने चांदी के नोट, सिक्के, बिस्किट्स और आभूषण आदि की खरीदारी की। शादी-ब्याह के लिहाज से सोने-चांदी के गहनों की खूब खरीदारी हुई। सराफा कारोबारी अशोक पाठक ने बताया कि ज्यादातर लोग कम पैसे में सादे और शोअर आयटम पसंद कर रहे हैं। आने वाले नवंबर से सहालग शुरू होने के कारण तमाम लोगों ने धनतेरस पर ही गहनों की खरीदारी कर ली। सराफा बाजार में लगभग पांच करोड़ का कारोबार हुआ। इसी तरह कार, बाइक के अलावा फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी और लैपटॉप आदि के बाजार में भी 10 से 12 करोड़ का कारोबार हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने गिलास, चम्मच, थाली और अन्य बरतन खरीदे। बरतनों की दूकानों पर देर रात तक मेला लगा रहा।
विज्ञापन