{"_id":"578a908d4f1c1ba94013dcc9","slug":"13-gold-medals-saharanpur-srwajeta","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 स्वर्ण पदक जीतकर सहारनपुर सर्वजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 स्वर्ण पदक जीतकर सहारनपुर सर्वजेता
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में चल रहे दो दिवसीय उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर ने 13 स्वर्ण पदक जीतकर सर्वजेता बनने का गौरव हासिल किया। जबकि चार स्वर्ण समेत अन्य कई पदक जीतकर ज्ञानपुर को उप विजेता से ही संतोष करना पड़ा, जबकि गोरखपुर प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा। उसके खिलाड़ियों ने भी चार स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा सीतापुर ने तीन, कानपुर,आगरा, अल्मोड़ा,गौतमबुद्घ नगर ने एक-एक स्वर्ण पदक के अलावा अन्य पदक भी जीता।
प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 210 खिलाड़ि यों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण समेत अन्य पदक विजेताओं को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर प्राचार्य केवीएस यादव ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का संचालन ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी कमलेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अमित यादव, प्रमोद कुमार ने किया। प्राचार्य ने शिक्षक एसके मिश्र, मुक्ता बहादुर को भी सम्मानित किया। प्राचार्य के हाथों मेडल पाकर विजेता खिलाड़ी खुशी से उछल जा रहे थे। इस मौके पर बीडी पांडेय आदि रहे।