फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   13.72 lakh saplings will be planted in the district for greenery

हरियाली के लिए जिले में लगेंगे 13.72 लाख पौधे

Sun, 13 Mar 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
13.72 lakh saplings will be planted in the district for greenery
जिले को हराभरा बनाने की मुहिम शुरू हो गई है। बारिश के सीजन में पौधरोपण के लिए वन विभाग ने चिह्नित नर्सरियों में पौधे तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है। जुलाई में 13 लाख 72 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें चार लाख वन और नौ लाख 64 हजार पौधे लगाने की जिम्मेदारी बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायत राज सहित अन्य विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण के लिए हर साल बारिश के सीजन में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। इस बीच 2022 में पौधारोपण के लिए जिले को लक्ष्य मिल गया है। जिसको लेकर विभाग तैयारी में जुट गया है। प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्य ने बताया कि इस वर्ष जिले में 13 लाख 7270 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। चार लाख 8366 पौधे वन और नौ लाख 64 हजार 404 पौधे अन्य विभाग लगाएंगे। पौधा लगाने के लिए वन विभाग चयनित स्थानों पर गड्ढा बनवाने में जुट गया है। ताकि बारिश शुरू होते ही पौधरोपण का काम शुरू किया जा सके। वन विभाग कार्यालय परिसर सहित अन्य नर्सरियों में करीब 16 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि पौधे लगाने के लिए ग्राम समाज, सड़क की पटरियां, विद्यालय परिसर, तालाब तट और नहर तट चिह्नित किए जा रहे हैं। वन विभाग के अलावा राजस्व, शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य व ग्राम्य विकास विभाग द्वारा भी पौधे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed