फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   123 km roads of the carpet city were left with potholes, now the problem has increased

गड्ढायुक्त रह गईं कालीन नगरी की 123 किमी सड़कें, अब बढ़ी परेशानी

Mon, 25 Jul 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
123 km roads of the carpet city were left with potholes, now the problem has increased
वहिदानगर-चंदापुर सड़क के गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। डीघ ब्लाक के वहिदानगर से चंदापुर और गोधना मोड़ से दरवांसी तक जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए करीब चार माह पहले ही प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। अधिकारियों ने भी दावा किया था कि बारिश के पहले ही इन सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी। सड़कों को गड्ढामुक्त करा दिया जाएगा, लेकिन अधिकारियों का दावा हवा हवाई ही रह गया। बारिश भी हो गई और सड़क भी नहीं बनी। अब इन सड़कों पर आवागमन करने में लोगों को बारिश के दिन में भी पसीने छूटते हैं। गड्ढायुक्त सड़कों पर परेशानी का मामला कहीं एक या दो जगह नहीं है। कालीन नगरी की 123 किलोमीटर सड़कें गड्ढायुक्त हैं। यहां सौ सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए प्रस्ताव गया था, लेकिन बजट ही नहीं मिला। ऐसे में इन सड़कों से आवागमन करने वाले लोग प्रतिदिन गिरकर घायल होते हैं। लोक निर्माण विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो करीब 30 करोड़ रुपये का बजट चाहिए था, लेकिन मिला नहीं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने बताया कि चार माह पूर्व ही 100 खराब सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए कार्य योजना शासन को भेजी गई। समय से बजट मिला होता तो बीते माह ही सड़कों की मरम्मत करा दी गई होती। दुर्गागंज/सुरियावां। डीघ ब्लाक में वहिदानगर से चंदापुर, गोधना मोड़ से दरवांसी, ऊंज से कुरमैचा, सुरियावां से अभिया, पड़ाव गोपीगंज से प्राचीन तिलेश्वरनाथ शिव मंदिर, राजापुर-चंदापुर की सड़कों की हालत खराब है। सुरियावां-अभिया मार्ग से आवागमन करने वालों ने बताया कि कैड़ा के पास सड़क की हालत यह है कि सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क पता नहीं चलता। यही सड़क सीमावर्ती जिले जौनपुर, प्रतापगढ़ के लोग आवागमन करते है। वहिदानगर से चंदापुर की सड़क जंगीगंज रेलवे हाल्ट, सरकारी, अर्ध सरकारी स्कूल, उप स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेद अस्पताल तक पहुंचती है। क्षेत्र के निर्भय सिंह ने बताया कि अलग-अलग सीमाओं तक कार्यदाई संस्थाएं अपने क्षेत्र की देखभाल करती है। खराब सड़क लोक निर्माण के अंतर्गत होने से कोई सुधि नहीं ले रहा है। खराबी के कारण अन्य सड़कों को लेकर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed