{"_id":"5c86a904bdec221420473a86","slug":"121552328964-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर प्रदर्शन के बाद डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर प्रदर्शन के बाद डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनो गांव में स्कूली वैन हादसे के पीड़ितों को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर सशक्त समाजवादी पार्टी ने सोमवार को समर्थित दलों के साथ कलेेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महीनेभर अनशन के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर सोमवार को डीएम को मांग पत्र सौंपकर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
12 जनवरी को लखनों गांव में हुए स्कूली वैन हादसे में 19 बच्चे झुलस गए थे। जिनमें तीन की मौत हो गई। बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता और जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर ससपा पिछले महीने से जिला मुख्यालय पर क्रमिक अनशन कर रही थी। महीनेभर अनशन के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर सोमवार को अनशन समाप्त कर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि चुनाव अधिसूचना लागू होने के कारण आंदोलन समाप्त किया गया है। अंतिम दिन पीड़ित बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने और जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने की मांग संबंधी मांग पत्र डीएम को सौंपा गया। इसमें समर्थक दलों कांग्रेस पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, निषाद पार्टी के पदाधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर हरिमोहन, सुजीत कुमार, रंगलाल गोंड, रमेश गोंड, मनोरमा देवी, सुमन, धर्मराज, हरीनाथ, रामलाल, सत्यनारायण आदि रहे।
गोंड जाति को एससी प्रमाणपत्र की मांग
ज्ञानपुर। गोंड जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र देने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र गोंड ने कहा कि आदेश के बावजूद जिले के तीनों तहसीलों में से किसी भी तहसील में शासनादेश और डीएम के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जिससे गोंड समुदाय के लोग कई सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने डीएम को पत्रक सौंपकर गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जल्द देने की मांग की।