{"_id":"5c79717ebdec226bbc657cc9","slug":"121551462782-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे जाम में जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे जाम में जूझे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। नगर के रजपूरा-औराई रोड पर शुक्रवार निर्माण कार्य के चलते मार्ग जाम की चपेट में रहा। दोपहर तीन बजे से लगे डेढ़ घंटे के जाम में स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे। रजपूरा पुलिस के सहयोग से आवागमन व्यवस्थित कर किसी तरह जाम पर काबू पाया जा सका। जानकारी हो कि हाल ही में रजपूरा से औराई रोड का निर्माण कार्य हुआ है। निर्माण एजेंसी की ओर से शुक्रवार को दोपहर तीन बजे सड़क पर एक और कोटिंग किए जाने से दोनो तरफ वाहन आकर खड़ी हो गए। जाम को दुपहिया वाहन स्वामियों और साइकर सवारों ने और विकट बना दिया। लोगों द्वारा दाए-बाएं वाहनों को निकालने से जाम डेढ़ घंटे तक खिच गया। स्कूल की छुट्टी का समय होने से औराई की ओर आने जाने वाले वाहन इससे प्रभावित हुए। लोगों ने बताया कि जाम का असर इंदिरा मिल रोड, नेशनल स्कूल रोड तथा भदोही कस्बे की ओर आने वाले मार्ग भी पर देखने को मिला।
डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे लोग कराहते रहे। मौके पर कोई यातायात पुलिस कर्मी हलांकि नजर नहीं आया लेकिन अंत में पास ही रजपूरा पुलिस चौकी को खबर किए जाने से पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह जाम खुलवाया जा सका। जिसमे डेढ़ घंटे लग गए।
डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे लोग कराहते रहे। मौके पर कोई यातायात पुलिस कर्मी हलांकि नजर नहीं आया लेकिन अंत में पास ही रजपूरा पुलिस चौकी को खबर किए जाने से पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह जाम खुलवाया जा सका। जिसमे डेढ़ घंटे लग गए।
विज्ञापन