फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने का आह्वान

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने का आह्वान

Sun, 30 Dec 2018 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने का आह्वान

विज्ञापन
भदोही। भाजपा भदोही और नईबाजार के कार्यकर्ताओं की बैठक में शनिवार को नईबाजार स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों का प्रचार करने पर जोर दिया। रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। बैठक में भदोही नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने लोगों को संचालित योजनाओं से अवगत कराते हुए वंचित पात्रों को लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आगामी दस दिनों में ऐसे लोगों को चिन्हित करें जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है और वे पात्र हैं। कहा कि हम सबको यह भी देखना है कि योजनाएं पारदर्शी ढंग से लागू हों। बैठक में रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने और सुनाने पर भी चर्चा हुआ। कहा गया कि लोग नेशनल इंटर कालेज पहुंचे जहां लोग प्रधानमंत्री के विचार सुनने के लिए जुटेंगे। बैठक की अध्यक्षता डा.विनोद कुमार सोनकर ने की। संचालन भाजयुमो नगर अध्यक्ष विकास साहू ने किया। दिलीप गुप्ता, लालता सोनकर, कामता चौरसिया, विनय उमर, दीना सोनकर, राजीव मोदनवाल, रवि जायसवाल, पिंकू मोदनवाल, गोपाल उमर, संतोष गौतम, अमरदीप, अशोक पाल, शिवम श्रीवास्तव, आकाश सोनकर, कन्हैया लाल गुप्ता, विमल जायसवालआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed