फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विभाग की उदासीनता के खिलाफ पदयात्रा निकालेगी ससपा

विभाग की उदासीनता के खिलाफ पदयात्रा निकालेगी ससपा

Thu, 20 Dec 2018 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
विभाग की उदासीनता के खिलाफ पदयात्रा निकालेगी ससपा

विज्ञापन
ज्ञानपुुर। ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग की मरम्मत को लेकर सशक्त समाजवादी पार्टी का बेमियादी अनशन 80वें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। टेंडर होने के बावजूद अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया। इससे अनशनकारियों में रोष है। विभाग की उदासीनता से नाराज अनशनकारियों ने कहा कि शुक्रवार को विभाग के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगे।

ससपा के अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि लगभग एक महीने पूर्व भूमि पूजन और शिल्यान्यास के बावजूूूद काम शुरू नहीं कराया जा रहा है। अनशन के बीच विभागीय अधिकारियों ने बताया था की सड़क मरम्मत के लिए शासन की ओर से धन अवमुक्त होने से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं कराया गया। इससे साफ होता है की सड़क मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारियों के इरादे साफ नहीं हैं। लेकिन, उनके इस इरादे को पूूरा नहीं होने दिया जाएगा। जब तक काम शुरू नहीं होगा उनका संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने बताया की विभाग की इस उदासीनता के खिलाफ ससपा के नेतृत्व में दर्जनभर पार्टी समेत संगठन के लोग शुक्रवार को दुर्गागंज से पदयात्रा निकालेंगे। जो श्रीपुर, अभोली, बसवापुर, मतेथू, दानूपुर होते हुए नागमलपुर में पहली यात्रा समाप्त होगी। इसके उपरांत दूसरे दिन की पदयात्रा नागमलपुर से निकलकर पाली और लखनो होते हुए कलेक्ट्रेट में जनसभा के साथ समाप्त होगी। इसके बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर डीएम को पत्रक सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed