{"_id":"5bad2d27867a557e824d05bc","slug":"121538075943-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का ब्लाक कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का ब्लाक कार्यालय पर धरना
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। अखिल भारतीय किसान सभा जिला इकाई के सदस्यों ने गुरुवार को चौरी रोड खंड विकास कार्यालय पर घरना दिया। आंदोलन में 40 गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने गरीबों और वंचितों का हक छीने जाने का केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया। धरना में शामिल लोगों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। सभा की अध्यक्षता कर रहे रमापति यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाएं केवल सुनने में अच्छी लगती हैं। उनका लाभ गरीबों और वंचितों को नहीं बल्कि बिचौलिए उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में जाने पर हकीकत सामने आती है। वास्तविक गरीब आवास, शौचालय, खाद्यान्न से वंचित हैं। आवास के मिल रहे धन में दलाल अच्छी खासी रकम निगल जा रहे हैं। पेंशन के हकदारों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। गावों में शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इंद्रदेव पाल ने कहा कि अधिकारियों का साथ दलालों को मिल रहा है। गरीब और निरीह जनता जो अशिक्षित है, उसे केवल दौड़ाया जा रहा है। कहीं फार्म के नाम पर तो कहीं आवेदन भरने के नाम पर गरीब लुटे जा रहे हैं। मजदूर किसान नेताओं ने दावा किया कि आंदोलन में 1150 महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। सभा को जगन्नाथ मौर्य, सीताराम यादव, अमृतलाल मौर्य, रामचंद्र पटेल, अशोक गौतम, चंद्रेश त्रिपाठी, ज्ञानप्रकाश, मान सिंह मौर्य आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रेमबहादुर ने किया। अंत में खंड विकास अधिकारी कमलजीत सिंह को समस्याओं संबंधी ज्ञापन सौंप कर धरना का समापन हुआ।
विज्ञापन