फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ी सड़क

सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ी सड़क

Tue, 25 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ी सड़क
महराजगंज। महराजगंज बाजार की सड़क बदहाल पड़ी है। खुदाई के बाद सड़क की मरम्मत का काम ठप पड़ गया है। ऐसे में जलभराव, कीचड़ और गड्ढों की वजह से लोगों का दो कदम चलना भी मुश्किल हो रहा है। आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। साथ ही दुकानदारी प्रभावित हो जाती है। प्रशासन की ओर से कोई पहल न होने से नाराज व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। चौरी-महराजगंज मार्ग वैसे साल भर पूर्व बनकर तैयार हो गया, लेकिन महराजगंज बाजार की सड़क अब तक नहीं सुधर सकी है। जल निकासी के लिए सांसद निधि से अंडरग्राउंड नाली की पाइप बिछाई गई है, ताकि पानी सीधा गंगा में जाकर गिरे। पर करीब दो साल से कार्य लंबित है। इससे खोदी गई सड़क पर कई स्थानों पर एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर कीचड़ जमा होने से राहगीरों को परेशानी होती है। साथ ही कीचड़ के चलते दुकानों पर ग्राहक कम हो गए हैं। इसको लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में डीएम समेत आला अधिकारियों को पत्र भेजा गया, लेकिन उस पर कोई पहल नहीं हो सकी। सड़क खराब होने से स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान होते हैं। व्यापारी मनी सिंह, मुख्तार असलम, मुन्ना, सुरेंद्र विश्वकर्मा, बेचन भूज, कैलाश सोनकर, पप्पू जायसवाल आदि ने अविलंब सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed