फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अब किसानों को खाद-बीज के लिए नहीं सहनी पड़तीं लाठियां

अब किसानों को खाद-बीज के लिए नहीं सहनी पड़तीं लाठियां

Mon, 30 Oct 2017 12:50 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
अब किसानों को खाद-बीज के लिए नहीं सहनी पड़तीं लाठियां
अब किसानों को खाद-बीज के लिए नहीं सहनी पड़तीं लाठियां
सुभाषनगर/ऊंज (भदोही)।
विज्ञापन

श्रम और रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए काम कर रही है। पहले किसानों को खाद-बीज के लिए लाठी सहनी पड़ती थी, अब आराम से सब कुछ मिल रहा है। 2022 तक सभी को आवास देने के लिए सरकार काम कर रही है। पूर्ववर्ती सरकार में अपराधियों का बोलबाला था। लचर कानून व्यवस्था के चलते 1100 पुलिसकर्मी मारे गए। भाजपा में अपराधियों को ढूंढ़-ढूंढ़कर मारा जा रहा है।

वह रविवार को ज्ञानपुर विकास खंड के भैरोपुर-चौराकला स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट की बैठक में सूबे के 86 हजार किसानों का 38 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया। सपा सरकार गन्ना किसानों का बिल भुगतान नहीं किया। हमने गेहूं केंद्र स्थापित कर 37 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीदा। अवैध जमीन हड़पने वाले भूमाफियाओं को चिह्नित किया जा रहा है। प्रदेश में 87 हजार किलोमीटर सड़क को गड्डा मुक्त किया गया। श्रमिकों के लिए भी कल्याणकारी योजनाओं का आयोजन किया जा रहा है। मजदूर अपने जिले में श्रम विभाग में पंजीयन करा ले। गरीब की बेटी के उच्च शिक्षा में 50 हजार रुपया आर्थिक दिया जा रहा है। मजदूर को मकान बनाने के लिए दो लाख दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति की स्थिति सुदृढ़ करने में लगे हैं। सरकार का सपना है कि 2022 तक सभी के पास पक्का आवास हो। कार्यक्रम में रमेश भवरा और जटाशंकर यादव ने गीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस मौके पर आयोजक वंशीलाल मौर्य, भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, परशुराम कुशवाहा, धनपत राम मौर्य, अमरनाथ मौर्य, हौसिला पाठक, पूर्व प्रत्याशी महेंद्र कुमार बिंद, रामरतन कुशवाहा, नंदलाल मौर्य, पन्नालाल, रामराज, संदीप आदि रहे। संचालन गुलाब मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed