{"_id":"59d5396b4f1c1bae538b5d9c","slug":"121507146091-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से दें दूसरों को जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से दें दूसरों को जीवन
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे गरीब, असहाय के साथ जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें जीवनदान दिया जा सकता है। पांच अक्टूबर को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के ब्लॅड बैंक में एक बार फिर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ. डीबी प्रसाद होंगे।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक साल पूर्व शुरू की गई मुहिम के बाद कई स्वयंसेवी संस्थाएं जरूरतमंदों के लिए आगे आईं और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। ब्लॅड बैंक में खून की कमी होने से जरूरतमंदों को दूसरे जिलों से सहारा लेना पड़ता था। समय से खून न मिलने से उनकी मौत भी हो जाती थी। अब जरूरतमंदों के परिवार वालों को गैर जनपदों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्हें जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से ही आसानी से खून मुहैया हो जाता है। इस महादान में सभी को हिस्सा बनकर जरूरतमंदों को उनकी जिंदगी देने का कार्य अवश्य करना चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक बार फिर अभियान के तहत ब्लॅड बैंक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। उद्घाटन सीएमएस डॉ. डीबी प्रसाद करेंगे। रक्तदान करने वाले महादानी जिला अस्पताल में पहुंचकर इस पुण्य में हिस्सा ले सकते हैं।