{"_id":"59d144e74f1c1bac538b543c","slug":"121506886887-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर का नाम बदलने पर भड़के सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा सेंटर का नाम बदलने पर भड़के सपा नेता
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के परिसर में बन रहे ट्रामा सेंटर का नाम बदलने से सपा नेता भड़क गए हैं। रविवार को ज्ञानपुर नगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वतंत्रता सेनानी बाबू पारसनाथ मौर्य का नाम ट्रामा सेंटर से हटाने पर जनआंदोलन की चेतावनी दी।
पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद ने कहा कि बाबू पारस नाथ मौर्य गरीबों, किसानों, मजलूमों के लिए जीवनभर सघर्ष करते रहे। उनके महान कृतित्व को स्थायी बनाने लिए पूर्ववती सपा सरकार में उनके नाम से ट्रामा सेंटर का शिलान्यास किया गया था। भाजपा सांसद और विधायक ने उनका नाम हटाकर अवैध रूप से भूमि पूजन कर शिलापट्ट लगाया है। इस बदलाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र बदलाव को वापस नहीं लिया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, समाजसेवी बाबू रामरेश यादव, रमापति यादव, विनोद यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
इनसेट
अन्य संगठनों ने भी नाम बदलने का किया विरोध
ज्ञानपुर। स्वतंत्रता सेनानी बाबू पारसनाथ मौर्य का नाम ट्रामा सेंटर से हटाने का कई संगठनों ने विरोध किया है। रविवार को स्वतंत्रता संग्राम स्मारक समिति, अखिल भारतीय बिंद जातीय सुधार महासभा, मौर्य विकास समिति, जिला पंचायत सदस्यों की अलग-अलग ज्ञानपुर नगर में बैठक हुई, जिसमें ट्रामा सेंटर का नाम बदलने पर रोष व्यक्त किया गया। बदलाव को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। बदलाव ने होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में कुंवर प्रमोद चंद मौर्य, कमलाशंकर महतो, शोभनाथ पांडेय, भूपेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।