फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भाजपा की संकल्प सभा में पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर

भाजपा की संकल्प सभा में पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर

Thu, 24 Aug 2017 01:10 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की संकल्प सभा में पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर
भाजपा की संकल्प सभा में पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर
भदोही। राष्ट्र की तरक्की और नवभारत के निर्माण में जन-जन का सहयोग और संकल्प आवश्यक है। संकल्प से ही सपने साकार होंगे। आतंकवाद और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पूरे देश को उठ खड़ा होना होगा। ये बातें बुधवार को नेशनल इंटर कालेज में आयोजित संकल्प सभा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी, ओम माथुर ने बतौर मु्ख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजों से भारत को मुक्त कराने का जो संकल्प लिया, उस पर अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा था। तब गांधी जी के साथ पूरा देश खड़ा था। ठीक उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नौ अगस्त से 30 अगस्त के बीच अभियान चलाकर देश को आतंकवाद, अपराध, जातिवाद, सांप्रदायवाद, भ्रष्टाचार और गंदगी मुक्त करने का संकल्प लिया है। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं से संकल्प लिया। कहा कि आप सब राष्ट्र के प्रहरी हैं। पीएम के विचारों को आप सब आत्मसात करते हुए भारत नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने स्वच्छ भारत पर चर्चा करते कहा कि जब केंद्र में भाजपा सरकार बनी तो प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में स्वच्छता की बात की। विभिन्न देशों ने इसका स्वागत भी किया। 26 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाने लगा। उन्होंने केंद्र सरकार की अब तक की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा पीएम ने दिव्यांगों को 465 करोड़ पेंशन का लाभ दिया। 6.25 लाख दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ा। दवाएं सस्ती कराईं। 55 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना से जोड़ा। 18 हजार गांवों को बिजली से जोड़ा। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को वर्षों पीछे धकेल दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने की। जबकि संचालन राजेंद्र दूबे ने किया। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और दीनानाथ भाष्कर, महेश श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया, घनश्याम मिश्र, डॉ. पूर्णमांसी पंकज, मदनलाल बिंद, आशीष सिंह, नागेंद्र दूबे, सपना दूबे, दिलीप गुप्ता, राजीव चौरसिया, संगीता खन्ना, अशोक जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, विनीत बरनवाल, करुणा शंकर दूबे, अरुण जायसवाल, गिरधारी जायसवाल, दीपक गुप्ता, अशोक पाल, अरविंद्र मौर्य, विनय उमर, प्रिय श्रीवास्तव, मो. अली सिद्दीकी, अकरम, रामप्यारे गौतम, कामता चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed