फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1200 people of Shekhar Azad Nagar have been drinking tanker water for six months.

Bhadohi News: शेखर आजाद नगर के 1200 लोग छह माह से पी रहे हैं टैंकर वाला पानी

Mon, 04 Nov 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
1200 people of Shekhar Azad Nagar have been drinking tanker water for six months.
सुरियावां। वार्ड नंबर 11 शेखर आजाद नगर में छह महीने से पाइल लीकेज होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। 1200 की आबादी टैंकर के पानी के भरोसे जीवनयापन कर रही है। लोग रोज लाइन लगाकर पानी लेते हैं। दो माह पहले नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नई बोरिंग कराई गई, लेकिन पाइप के लीकेज को ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

सुरियावां के शेखर आजाद नगर में छह माह पहले पाइप में लीकेज हो गया। इससे घरों में बालू वाले पानी की आपूर्ति होने लगी। वार्ड के लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय सभासद को दी। सभासद ने नगर पंचायत में इसकी शिकायत दर्ज कराई। दो माह पहले पंचायत प्रशासन ने नई बोरिंग कराई, लेकिन वहां पर पानी का स्रोत ही नहीं मिला। इससे पेयजल की समस्या दूर नहीं हुई। वार्ड के लोगों का कहना है गंदे पानी की आपूर्ति बोरिंग के कारण नहीं, बल्कि लीकेज के कारण हो रही थी। नगर पंचायत के अधिकारियों ने समस्या ढूंढने के बजाय नई बोरिंग करा दी, अगर लीकेज ढूंढकर ठीक कर दिया जाता तो पेयजल की समस्या दूर हो जाती। वार्ड में हर दिन नगर पंचायत की ओर से एक टैंकर पानी भेजा जाता है। इससे वार्ड के लोगों सभी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती है। वार्ड निवासी निजाम, रिजवान, राधा, गुड्डू, बनारसी ने नगर पंचायत से पाइप के लीकेज की मरम्मत कराने की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के रवैये पर सवाल उठाया है। कहा कि बीते छह माह से समस्या है। जानकारी के बावजूद चेयरमैन विनय चौरसिया समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिस स्थान पर बोरिंग है। दूसरी जगह नई बोरिंग समझ से परे है। पाइप लीकेज है तो नई बोरिंग से साफ पानी की सप्लाई कैसे होगी। उधर, ऊंज के डीघ ब्लॉक के बरईपुर गांव में पांच माह पहले जली राजकीय नलकूप की मोटर की मरम्मत अब तक नहीं हुई है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान सतीश कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से नलकूप की मोटर की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
नगर में पेयजल संकट की जानकारी है। दो माह पहले वार्ड में नई बोरिंग भी कराई गई थी, लेकिन समस्या हल नहीं हो सकी। अब जल्द ही इसको लेकर बैठक की जाएगी। मूल समस्या का समाधान कराया जाएगा। - सुजीत कुमार, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed