{"_id":"677982ef6082014a06047e8a","slug":"120-special-carpets-made-with-mahakumbh-logo-were-sent-to-prayagraj-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-120880-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: महाकुंभ के लोगो सहित बने 120 विशेष कालीन प्रयागराज भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: महाकुंभ के लोगो सहित बने 120 विशेष कालीन प्रयागराज भेजे गए
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार महाकुंभ के लोगो के साथ बने 120 विशेष कालीन शनिवार को प्रयागराज के लिए भेजे गए।
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने जिला कारागार से हरी झंडी दिखाकर इन कालीनों से भरे वाहन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में बंदियों के बनाए वॉल हैगिंग व अन्य कालीन भदोही का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला कारागार के 31 बंदी करीब डेढ़ महीने की मेहनत से प्रयागराज महाकुंभ के लिए कुल 120 कालीन तैयार किए हैं। बंदियों की ओर से तैयार किए गए कालीनों में महाकुंभ लोगो वाले विशेष कालीनों के साथ-साथ धार्मिक कालीन उत्पादों जैसे श्रीराम, महादेव, गणेश, राधाकृष्ण, मछली आदि के चित्रों वाले कालीन बनाए गए हैं।
महाकुंभ में इन कालीनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रयागराज जाने वाले कालीनों को हरी झंडी दिखाने के पहले जिलाधिकारी ने कालीनों का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों की कारीगरी की प्रशंसा की। वहीं विशेष योगदान देने वाले पांच बंदियों को पारिश्रमिक का चेक भी सौंपा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि महाकुंभ मेले में ओडीओपी स्टॉल पर जिला कारागार के कालीनों की प्रदर्शनी लगेगी। जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु कालीन नगरी के बुनकर बंदियों के हाथों से बने विशिष्ट कालीनों का अवलोकन व विक्रय कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिला कारागार में बुनकर केंद्र संचालित होने से सकारात्मक बदलाव आया है। बुनकर बंदी जेल से छूटने के बाद समाज की मुख्य धारा से जुड़कर परिवार व जिला के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।
इस दौरान जेल सूबेदार यादव, अश्वनी उपाध्या, शुभावती देवी, उपकार पाल आदि रहे।