फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12 new corona patients, including nephew of MLA found in Bhadohi

भदोही में विधायक के भतीजे समेत कोरोना के 12 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 233

Sun, 19 Jul 2020 06:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 19 Jul 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
12 new corona patients, including nephew of MLA found in Bhadohi
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले में रविवार को कोरोना के 12 संक्रमित मरीज मिले। इसमें भदोही के भाजपा विधायक का भतीजा भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 233 हो गई है। संक्रमित मरीजों में तीन अन्य जिलों के हैं, जिनकी रिपोर्ट उनके संबंधित जिलों में स्थानांतरित की जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। प्रवासियों और उनके घर वालों को संक्रमित करने के बाद कोरोना वायरस प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य प्रमुख शख्सियतों को भी चपेट में लेने लगा है। रविवार को जिले के कोविड-19 पोर्टल पर आई रिपोर्ट में 12 नए कोरोना मरीज जुड़ गए।
विज्ञापन


इनमें डीघ ब्लॉक क्षेत्र के जगानंद पट्टी और नवधन गांव के क्रमशः 40 और 29 वर्ष के दो पुरुष हैं, जिनका सैंपल 15 जुलाई को लिया गया था। इसी ब्लॉक के मंगापट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा गोपीगंज के दंपती, 40 वर्षीया महिला, नई बस्ती का 65 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सुरियावां क्षेत्र के चौगुना निवासी भदोही विधायक के 26 वर्षीय भतीजा भी पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने लखनऊ में कोरोना टेस्ट कराया था। विधायक के मुताबिक वह चार-पांच महीने से लखनऊ में ही था। ज्ञानपुर नगर के बालीपुर निवासी 32 वर्षीय युवक और गिरधरपुर का 60 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि रविवार को मिले 12 संक्रमित मरीजों में से नौ भदोही जिले के हैं और तीन दूसरे जिलों के रहने वाले हैं, जिन्होंने यहां जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट उनके जिले में भेजी जाएगी। पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आए लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उनकी भी जांच कराई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed