फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12 injured, 24 nominated in fight incidents

मारपीट की घटनाओं में 12 घायल, 24 नामजद

Wed, 12 May 2021 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
12 injured, 24 nominated in fight incidents
चौरी। थाना क्षेत्र में मंगलवार को देर शाम दो अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में 12 लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में इलाज कराकर 24 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

इस क्रम में पहली घटना बरवां गांव में हुई जहां दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई । इसमें अशोक दुबे और अजय मिश्रा के बीच कहासुनी शुरू हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई। ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष के ज्योति प्रकाश दुबे (24), नीतीश दुबे (30),अशोक दुबे (50), जितेंद्र पांडेय (45), श्यामा प्रसाद (34), मयंक दुबे (23) दूसरे पक्ष से अजय कुमार मिश्रा (30), रोहित मिश्रा (24), रामसागर (26) को चोट आई। दूसरी घटना भाला गांव में बकरी चराने को लेकर राकेश राजभर और नन्हेलाल चौहान के बीच हुई जिसमें नीलू चौहान (25), शिवप्रसाद (27) आदि घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर सीओ औराई अजय कुमार दलबल के साथ पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदरश ने बताया कि दोनों मामलों में 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed