फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12 disambar tak milega ni:shulk raashan

12 दिसंबर तक मिलेगा नि:शुल्क राशन

Wed, 09 Dec 2020 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
12 disambar tak milega ni:shulk raashan
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले नि:शुल्क राशन की वितरण तिथि 12 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि सात दिसंबर तक निर्धारित थी, हालांकि सशुल्क राशन वितरण की तिथि अब तक तय नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद अनिल कुमार ने पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि राशन देर से पहुंचने के कारण कोटे की दुकानों तक नहीं पहुंच सका है। जिसको देखते हुए योजना से वंचित लाभार्थियों को तिथि बढ़ाकर लाभ दिलाया जाए। बढ़ी तिथि में लाभार्थी आधार से प्रति यूनिट पांच किलोग्राम गेहूं और एक किलोग्राम चना का वितरण उन्हीं दुकानों पर ले सकेंगें जहां के लाभार्थी लाभ नहीं पा सके हैं। दिसंबर में सशुल्क वितरण की तिथि अभी तय नहीं हो सकी है। डीएसओ ने कहा कि गोदामों से राशन का उठान अंतिम चरण में है। जैसे ही शासन स्तर से निर्देश मिलेगा वैसे ही वितरण शुरु कराया जाएगा। जिले में संचालित हो रही 744 कोटे की दुकानों में लगभग तीन लाख 30 हजार कार्डधारक हैं। जिन्हें प्रति माह पांच से 15 तारीख तक सशुल्क राशन का वितरण शुरु करा दिया जाता था लेकिन नवंबर का नि:शुल्क राशन दिसंबर तक भी वितरित नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed