फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बने चार नये केंद्र, 5

बने चार नये केंद्र, 5

Sun, 28 Apr 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
बने चार नये केंद्र, 5

विज्ञापन
ज्ञानपुर। गेहूं की खरीद के लिए जिले में चार नए क्रय केंद्र बना दिए गए हैं। इसके साथ ही गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या 26 हो गई है। इससे पहले 22 क्रय केंद्र बने थे। एक अप्रैल से अब तक 3213.3 एमटी ही गेहूं की खरीद हो पाई है। जबकि खरीद का लक्ष्य 30 हजार एमटी का रखा गया है।
जिले में 22 विपणन केंद्रों पर 15 जून तक 30 हजार एमटी गेहूं की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। कुछ केंद्रों पर श्रमिकों की कमी और जगह के अभाव में गेहूं की खरीद प्रभावित हो रही है। गत दिनों चार विपणन केंद्रों की स्थापना की गई। इसमें दो पीसीयू और दो पीसीएफ शामिल हैं। जिले में कुल 22 विपणन केंद्र बनाए गए थे। इनमें से सभी केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहुं की खरीद शुरू हो गई थी। इसमें 15 जून तक 30 हजार एमटी गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान अभी तक सभी केंद्रों पर 583 किसानों से 3213.3 एमटी ही गेहूं की खरीद हो पाई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार औराई विपणन केंद्र पर सबसे ज्यादा करीब 600 क्विंटल गेहूं की खरीदारी हुई। वहीं पीईजी हरियांव और सीडब्ल्यूई बभनौटी में श्रमिकों की कमी और जगह के अभाव में गेहुं की खरीद प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कि गेहूं लेकर आई ट्रकों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसके चलते गेहूं कम मात्रा में पहुंच पाता है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमर मिश्र ने बताया कि गत दिनों जिलाधिकारी के माध्यम से जिले में चार नए विपणन केंद्रों की स्थापना की गई। इसमें से दो पीसीयू केंद्र के अंतर्गत बसंतापुर और नथईपुर और दो पीसीएफ केंद्रों के अंतर्गत रोही और दरवां में नए विपणन केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed